google-site-verification=1T-LxdZvS94_wMzbME223eHBMDJzRoRmBfJdJROzOuU Black Hole क्या है? सबकुछ जानिए हिंदी में

Don't be a FAKE Informer, Update Yourself with Real Gyan

Don't be a FAKE Informer, Update Yourself with Real Gyan
REAL GYAN WORLD

Black Hole क्या है? सबकुछ जानिए हिंदी में

 दोस्तों अगर मै आपसे पूछूँ की आखिर क्यों Common Krait को इंडिया का सबसे Dangerous Snake कहा जाता है तो आपका जवाब क्या होगा? यही न की Common Krait का ज़हर बहुत तेज़ी से हमारे शरीर पर असर करता है और ये उस वक़्त हमारे शरीर पर हमला करता है जब मध्यरात्रि मे हम गहरी नींद मे सो रहे होते है , और इन सबसे बड़ी बात ये है की जब गहरी नींद मे ये किसी को काटता है तो उसे false bite महसूस होती है मतलब जिस व्यक्ति को ये काटता है उसे इस बात का एहसास भी नहीं होता है की मुझे किसी सांप ने काटा है || मतलब यही वो विशेषताएँ है जो इस खतरनाक सांप को परिभाषित करती है और यही वो विशेषताएँ जो Common Krait को हमारे देश का सबसे खतरनाक सांप बनाता है || बिल्कुल इसी प्रकार अगर आपको किसी भी मुद्दे को अच्छे से जानना है और विशेषकर उसके शक्तियों को समझना है तो ये बहुत ज़रूरी की आप उस मुद्दे से जुड़े सभी विशेषताओं को अच्छे से समझना होगा || चाहे वो मुद्दा धरती पर मौजूद किसी वस्तु से जुरा हो या सुदूर ब्रह्मांड मे मौजूद विशालकाय जीव ब्लैक होल से ||  और बिल्कुल आज के इस पोस्ट मे मै आपको बताऊंगा ब्लैक होल से जुरी उन्हीं विशेषताओं के बारे मे जो ब्रह्मांड के घर मे मौजूद इस विशालकाय सदस्य को ब्रह्मांड का सबसे खतरनाक खगोलीय पिंड बनाता है || अभी जो Image आप अपने Mobile या Computer screen पर देख रहे हो


ये इमेज एक M87 नामक ब्लैक होल का है जो हमारे इस ग्रह से 55 Million Kilometers की दूरी पर मौजूद है || इस इमेज को The Event Horizon telescope Collaboration द्वारा April 2019 मे Publish किया गया था || इस इमेज मे मौजूद आपको जो काला केंद्र दिखाई रहा है उसे Singularity कहा जाता है, और उस केंद्र को घेरने वाले घेरे को Event Horizon, वही इस इमेज मे आपको जो तरंगे नज़र आ रही है उसे Relativistic jet कहा जाता है लेकिन आखिर इन तकनीकी शब्दों का मतलब क्या है? और हमें जो ये चमकदार और लाल प्रकाश दिख रहा है वो क्या है? और सबसे बड़ा सवाल ये है की आखिर ब्लैक होल के इस केंद्र के भीतर क्या है जो हम नहीं देख पा रहे है ? आइये जानते है विस्तार से --- 


MASS OF BLACK HOLE --------

जब कोई बड़ा सा तारा अपने जीवनकाल को पूरा करके आखिरी पल मे एक ब्लैक होल मे तब्दिल होता है तो वास्तव मे उस ब्लैक होल का द्रव्यमान वही रहता जो उस बड़े से तारे का संकुचित द्रव्यमान होता होता और जब एक ब्लैक होल बनकर तैयार हो जाता है तब वो अपने आसपास के खगोलिय पिंडों को अपने अंदर समाहित करके अपने द्रव्यमान को बढ़ाता रहता है और अपने अपने द्रव्यमान को बढ़ाते बढ़ाते एक समय ऐसा आता है जब वो उस बड़े से तारे भी कई गुणा ज्यादा बड़ा होकर एक विशालकाय और खतरनाक दानव बन जाता है || किसी ब्लैक होल का द्रव्यमान ही वो तरीका है जिसके जरिये हम ये समझ सकते है की कोई ब्लैक होल कितना ज्यादा खतरनाक है? और बिल्कुल इसी वजह से ब्लैक होल्स को उनके द्रव्यमान के आधार पर ही अलग अलग श्रेणियाँ मे बाँटा गया है || लेकिन अब सवाल ये है की आखिर हमें किसी ब्लैक के द्रव्यमान के बारे मे पता कैसे चलेगा? तो इसकी जानकारी हमें उस ब्लैक होल के EVENT HORIZON के त्रिज्या से पता चलता है, और बिल्कुल यही पर ज़रूरत परती है German Physicist  'Karl Schwarzschild' द्वारा प्रस्तावित समाधान 'Schwarzschild radius' की जिसके मदद से हम किसी ब्लैक होल के Event Horizon के त्रिज्या को Calculate कर सकते है || और अभी तक के गणितीय गणनाओ के आधार पर जिस ब्लैक होल के event Horizon का त्रिज्या 3 किलोमीटर होगा वो 1 solar mass के बराबर होगा ||  तो अब आप बताइये की अगर किसी ब्लैक होल के Event Horizon का Radius 300 किलोमीटर का है तो उस ब्लैक होल का Mass कितना होगा? वैसे ये calculation थोरा इधर उधर भी हो सकता है, जैसे की अभी तक के ज्ञात गणनाओ के आधार पर ब्रह्मांड का सबसे बड़ा ब्लैक होल TON 618 है जिसका द्रव्यमान करीब 66 billion Solar mass है और इसका 'Schwarzschild radius' 19.5 Billion किलोमीटर के आसपास है || लेकिन आमतौर पे, RADIUS OF 3KM OF AN EVENT HORIZON IS EQUALS TO 1 SOLAR MASS OF THAT BLACK HOLE. 


SINGULARITY OF BLACK HOLE -- 

विश्व प्रसिद्ध जर्मन physicist 'Albert Einstein' के विश्व प्रसिद्ध सिद्धांत GENERAL THEORY OF RELATIVITY के अनुसार space time मे मौजूद वो Location जहा का घनत्व और गुरुत्वाकर्षण अनंत होता है Singularity कहलाता है || जब किसी तारे के सतह से केंद्र की ओर लगने वाले गुरुत्वाकर्षण बल के विपरीत लगने वाला Radiation Force या विकिरण बल निष्क्रिय हो जाता है तो इसके खिलाफ काम करने वाला गुरुत्वकर्षण बल धीरे धीरे प्रबल होने लगता है और उस तारे के अंदर मौजूद तत्वों पर दबाव बनाने लगता है और ये दबाव लगातार बढ़ता जाता है और इसके साथ ही उन तत्वों पर लगने वाली गुरुत्व शक्ति भी बढ़ती जाती है || फिर एक समय ऐसा आता है जब इसमे मौजूद सारे तत्व एक पॉइंट मे संकुचित हो जाते है और गुरुत्वाकर्षण अनंत हो जाता है और यही वो पॉइंट है जो ब्लैक होल का केंद्र बन जाता है जिसे हम Singularity नाम देते है | Singularity को लेकर आमतौर पर लोगो के अंदर सबसे बड़ी गलतफेहमी ये रहती है की Singularity को ही लोग ब्लैक होल समझ लेते है || ये बात बिल्कुल सही है की Singularity ब्लैक होल का एक अहम हिस्सा है लेकिन Singularity ही ब्लैक होल है ऐसा सोचना बिल्कुल गलत है | क्योंकि Singularity के कई दूसरे आयाम भी है मतलब Natural Science के अलावे भी Technology और Mathematics मे Singularity से Related Study की जाती है || इसके अलावे Modern physics की कुछ Theories ये अनुमान लगाती है की बिग-बैंग वाली घटना से पहले Singularity ही था || american physicist 'Kip Stephen Thorne' के अनुसार Singularity Physics की वो अजीब खोज है जो खुद Physics के ही बहुत से नियमो को Break करती है || 


EVENT HORIZON OF BLACK HOLE --- 

वैसा कुछ भी जो घटित हुआ हो मतलब किसी भी घटना को हम Event कहते है || है न 

वही दूसरी तरफ Horizon का मतलब होगा उस घटना के बाहर का Boundary या परिधि || मतलब Event Horizon किसी ब्लैक के घर का वो सदस्य है जो ब्लैक होल के  singularity के बाहर Bkundary बनाकर अंदर होने वाली सभी घटनाओ को Coverage देता है || 'Georgia Institute of Technology' के Proffessor 'David Finkelstein' ने साल 1958 मे General Relativity का इस्तेमाल करके ब्लैक होल के इस Boundary को परिभाषित किया था || और ये event Horizon अपने अंदर मौजूद चीजों को  ऐसा Coverage देता है की Event Horizon के boundary के अंदर होने वाली कोई भी घटना बाहर के दुनिया पर कोई असर नहीं करती है क्योंकि General Relativity Theory पर काम कर रहे Austrian Physicist Wolfgang Rindler ने 1950s मे इस TERM के बारे मे सबसे पहले जिक्र किया था की Event Horizon के बाहर मौजूद कोई भी Observer ना तो इसके अंदर होने वाली घटना के बारे मे कुछ भी जान सकता है और ना ही वो घटना उसे affect करेगी || भौतिकी के अनुसार जब प्रकाश किसी वस्तु से टकराकर हमारी आँखो तक पहुँचता है तभी हम उस वस्तु को देख पाते है लेकिन जैसा की मैंने आपको बताया की EVENT Horizon अंदर की घटनाओ को इतना मजबूत Coverage देता है की अंदर की घटनाओ से टकराकर प्रकाश वापस आ ही नहीं पायेगी तो बाहर का कोई Observer उन घटनाओ को कैसे देख पायेगा? है न और यही वो तार्किक कारण है जिसकी वजह से इस खगोलीय पिंड को ब्लैक  होल कहा जाता है || 

अलग अलग ब्लैक होल्स के EVENT Horizons की अपनी अलग अलग त्रिज्या होती है और इसी के आधार पर हमें ये पता चलता है की कौन सा ब्लैक होल कितना शक्तिशाली होगा || 


RELATIVISTIC JET OF BLACK HOLE ---

AMERICAN Astronomer 'heber curtis' ने साल 1918 मे Virgo Cluster मे मौजूद m87 Galaxy के Center मे मौजूद ब्लैक होल से एक ऐसे तरंग को Observe किया जिसका फैलाव Galactic Nucleus की तरफ हो रहा था लेकिन ब्लैक होल मे गिरने के वजाय पदार्थो के कुछ कण जिनका वेग speed Of Light के आसपास होगा वो दो संकीर्ण Beams बना लेते है जैसा की इस Video मे आप देख पा रहे होंगे || और ये है relativistic Jet की वो Optical इमेज जो Hubble Space Telescope द्वारा ली गयी थी ( ये इमेज आपको Wikipedia के Astrophysical jet वाले पेज पर मिलेगा) || ब्रह्मांड के सबसे तेज सफर करने वाले पिंडों मे से एक Relativistic Jet का निर्माण ब्रह्मांड के सबसे Brightest और energetic event के जरिये होता है जिसे Gamma Ray Burst कहा जाता है || British Astrophysicist Roger Blandford के अनुसार Relativistic Jet किसी Rotating ब्लैक होल के ऊर्जा को निकास करने का अच्छा तरीका है || 


ACCRETION DISK OF BLACK HOLE ---

अभी Screen पर मौजूद ब्लैक होल के इमेज मे आपको जो orange colour का चमकदार प्रकाश दिख रहा है ये वास्तव मे वहा मौजूद बहुत ही ज्यादा गर्म गैस और dust को Represent कर रहा है जो इस supermassive ब्लैक होल का चक्कर लगा रहा है और इसे ही accretion DISK कहा जाता है || जिसका Temperature millions of Degress का होता है || लेकिन अब सवाल ये है की जब ये गैस और dust है तो इतना ज्यादा चमक कैसे रहा है? तो इसके पीछे की वजह है इसके ऊपर लगने वाला Gravitational और fictional Force इन material को Compress करके इसका Temperature बढ़ा देते है और जो बाद मे कारण बनता है Electromagnetic Radiation या light के उत्सर्जन का || 


तो दोस्तों अभी हमने ये तो समझ लिया की ब्लैक होल को बाहर से देखने पर हमे जो चीजें दिखाई देती है वो क्या है ? मतलब  अभी हम ब्लैक होल के बाहरी परिचय से तो अवगत हो चुके है लेकिन उन events का क्या जो इस EVENT Horizon के अंदर हो रहे है?ये तो बिल्कुल असंभव सा है की हम ब्लैक होल के अंदर जाकर उसके अंदर के घटनाओ को observe करके बाहर आकर दुनिया को बता पाए की वास्तव मे अंदर कौन सा तांडव हो रहा है?-- 

आधुनिक भौतिक विज्ञान भैतिकी के दो प्रमुख सिद्धांतों पर आधारित है जिसे General Relativity और Quantum 

Mechanics और वैसे तो ये दोनों सिद्धांत एक दूसरे के खिलाफ नहीं जाती है लेकिन इस ब्लैक होल के case मे बिल्कुल इसका उल्टा होता है || क्योंकि General Relativity के अनुसार ब्लैक होल एक Singularity बनाती है जिसका density और Gravitation अनंत होगा वही दूसरी तरफ Quantum Mechanics के अनुसार ये असंभव है || लेकिन जैसे हम Singularity के करीब पहुँचते है वैसे ही Albert Einstein की Famous Thoery General Relativity के भी नियम टूटने लगती है और यहाँ भौतिकी को ज़रूरत परती किसी दूसरे सिद्धांत की जिसे कुछ वैज्ञानिक Quatum Gravity नाम देते है लेकिन जब आप Quantum Gravity के wikipedia Page पर जाओगे तो आप यहाँ clearly देख सकते हो की ये एक Unsolved mystery है ||

मतलब वास्तविक सच्चाई यही है की ब्लैक होल की अंदर की दुनिया का किसी के पास ना तो कोई जवाब है और ना ही कोई प्रमाण || अगर मै चाहू तो आपको इससे जूरी कोई मनगढंत कहानी सुना सकता हूँ लेकिन नहीं || 

RELATED KEYWORDS -- 
singularity kya hai, Singularity explained in hindi, black hole kya hota hai, black hole explained in hindi, Event Horizon kya hota hai, event Horizon explained in hindi, black hole full information In hindi, Mass of black hole in hindi, 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ