दोस्तो Automobile Sector की एक report के अनुसार India के हर 1000 मे से करीब 30 लोग अपनी Car Own करते है लेकिन International Energy Agency के अनुसार साल 2040 तक ये संख्या 175 तक पहुँच जायेगी मतलब technology के इस तेज बदलाव से Automobile Sector को भी काफी फायदा होने वाला है || लेकिन फिलहाल India मे बहुत कम ऐसी Companies है जो इसका फायदा उठा पाएंगी और इन्ही मे नाम आता है Hyundai Motor India Ltd का जो आज India के Automobile Sector को lead कर रहे है || लेकिन आखिर क्यों और कैसे जानेंगे आज के इस post मे विस्तार से --
तो Hyundai नामक इस सफल वृक्ष के बीज की नीव सबसे पहले साल 1947 मे रखी गयी थी || जब South Korean businessman Chung Ju-yung ने Hyundai Engineering and Construction Company की शुरुआत करी और इसके करीब 20 सालों बाद यानी की साल 1967 मे इसे Hyundai Motor Company के रूप मे establish किया गया जो की एक South Korea Based Company है || company शुरू होने के शुरुआती समय मे तो इन्होंने अच्छे Cooperation के साथ Automobiles शुरू किये और South Korea मे ही sell किया लेकिन फिर अपने बढ़ते Demand को देखते हुए इन्होंने अपने Cars को Export करना भी शुरु कर दिया || specially 1984 मे जब Hyundai ने अपनी Hyundai Pony को Canada मे Export करना शुरु किया तो उस वक़्त Hyundai की ये Automobile canadian Market की Top Selling Car थी || उसके बाद साल 1986 से इन्होंने अपना Product Amrican Market मे Export करना शुरू कर दिया जिसमें American Customers ने खूब interest दिखाया और Customers के interest के पीछे की सबसे बड़ी वजह इसकी affordability थी || और इसी तरीके से विदेशों में अपने पाँव को जमाने के लिए Hyundai ने India मे entry करी जिसके लिए साल 1996 मे Hyundai Motor India Ltd की शुरुआत की गयी और Hyundai ने chennai के नजदीक Irungattukottai नामक जगह पर अपना एक production plant स्थापित किया एक ऐसा Production Plant जिसके बारे मे Hyundai आज भी claim करता है की वो india का most advanced production, quality and testing capabilities वाला Production plant है || और इस तरीके से Hyundai ने खुद को world Class Brand के रूप मे दुनिया के सामने प्रस्तुत किया || इस वक़्त तक भले ही Hyundai company American और canadian Market मे बहुत famous थी लेकिन Indian Customers इससे बिल्कुल अंजान थे || और Hyundai के Indian Customers के बीच Famous होना आसान भी नही था क्योंकि India मे already Maruti Suzuki India Limited, Hindustan Motors, Premier Ltd., Tata Motors Limited और Mahindra Limited जैसी Companies राज कर रही थी || लेकिन इतने सारे Competitor होने के वाबजूद साल 1998 मे जब इन्होंने अपनी पहली car 'Hyundai Santro' Launch करी तो इस car को Indian Market मे काफी अच्छी सफलता मिली || और आपको जानकार आश्चर्य होगा की इसके Launch होने के बस कुछ ही महिनो बाद HMIL INDIA की second largest automobile manufacturer और largest automobile exporter company बन गयी || santro के Launch होने के बाद company ने कुछ सालों का break लिया और Hyundai Elantra और verna जैसी Cars Launch करी फिर साल 2007 के आसपास इन्होंने Hyundai i10 और फिर साल 2008 के आसपास इन्होंने Hyundai i20 Launch किया जिस i series के Cars ने आज भी Indian Market मे धमाल मचा रखा है || Indian Market मे करीब 10 साल से ज्यादा समय invest करने के बाद Hyundai को एक बात तो अच्छे से समझ आ गयी थी की Indian Market मे उनकी खूब demand है इसके साथ ही अगर वो india मे अपने Cars को Produce करके विदेशों मे बेचते है तो इस स्थिति मे भी उन्हे काफी मुनाफा होगा || और बिल्कुल इसी सोच के साथ HMIL ने February, 2008 मे अपने दूसरे Manufacturing plant की स्थापना करी | जिसकी वजह से इसकी Production Capacity सीधी दोगुनी हो गयी || और आज स्थिति ये है की पूरे India मे इसके 1,300 से भी ज्यादा service points है जिसकी वजह से Customer के लिए बहुत आसान हो जाता है इस Company के Products और services को access कर पाना || इसके साथ ही India मे इसके 475+ dealers है जो hmil के साथ Associated होकर काम करते है || लेकिन अब सबसे बरा सवाल यह है कि आखिर यह कंपनी खुद को India के अंदर इतना expand कैसे कर पायी ? तो अब आइये जानते है उन मुख्य कारणों के बारे मे जिसकी वजह से इस Automobile Company ने पिछले 2 दशको से Indian Automobile Sector मे धूम मचा रखा है --
1 -- Hyundai Santro -- दोस्तो किसी भी National या multinational Company की सफलता बहुत हद तक इस बात पर निर्भर करती है की उस Company को Market मे Initially कैसा Response मिला है क्योंकि उसी Response के आधार पर आप खुद को improve और expand कर सकते है || और Hyundai के case मे भी बिल्कुल ऐसा ही हुआ साल 1998 मे जब Indian Market मे Hyundai Santro को लाया गया तो ना सिर्फ ये car बल्कि पूरी की पूरी company ही भारतियों के लिए अंजान थी लेकिन फिर भी इंडियन Customers ने इसमे अपना विश्वास दिखाया और इसकी तुलना उस वक़्त के top selling Car maruti 800 से की जाने लगी || और यही शुरुआती सफलता आगे चलकर Company के मनोबल और Growth का कारण बना ||
2 -- Better Resale Value -- भले ही आप इस बात को मानो या ना मानो लेकिन ये बात बिल्कुल सच है की psychologically Customers उन Motors Cycles या motor Cars के प्रति ज्यादा आकर्षित होते हैं जिनका Resale Value मार्केट में मौजूद दूसरी कंपनियों के तुलना में ज्यादा अच्छा होता है और इस बात में कोई शक नहीं है कि मारुति सुजुकी के बाद hyundai का Resale Value सबसे बेहतर है ||
3 -- shahrukh Khan -- एक Brand Ambassador का किसी Company के growth मे कितना important role होता है इसका सबसे best Example Hyundai और उनके Brand Ambassador Shah rukh Khan जो पिछले 2 दशको से Hyundai से जुड़े हुए है || और इसी Time मे Hyundai के growth का graph भी काफी तेजी से ऊपर चढ़ा है || क्योंकि जिस वक़्त shahrukh Hyundai से जुड़े थे उस वक़्त Shharukh अपने career के Pick पर जिसका काफी फायदा Hyundai को भी हुआ ||
इन सब के अलावे obviously Hyundai की Build Quality, Diverse Lineup, Modern Design, Refined Engines और Superior Customer Service मुख्य कारण है जिसकी वजह से ये Indian Customers की best choice है ||
0 टिप्पणियाँ