google-site-verification=1T-LxdZvS94_wMzbME223eHBMDJzRoRmBfJdJROzOuU Youtube Shorts se paise kaise kamaye || how to earn From Youtube Shorts In hindi || youtube shorts fund kaise le?

Don't be a FAKE Informer, Update Yourself with Real Gyan

Don't be a FAKE Informer, Update Yourself with Real Gyan
REAL GYAN WORLD

Youtube Shorts se paise kaise kamaye || how to earn From Youtube Shorts In hindi || youtube shorts fund kaise le?

 हेल्लो नमस्कार दोस्तो स्वागत है आप सभी का मेरे आज के इस नये ब्लॉग पोस्ट मे और आज के इस पोस्ट मे मैं आपको बताऊँगा की आप यूट्यूब शॉर्ट्स से पैसे कैसे कमा सकते हैं || 



                         यूट्यूब शॉर्ट्स क्या हैं? 


तो भारत मे TikTok बन्द होने के बाद यूट्यूब ने साल 2020 के सितंबर महीने मे अपना एक शॉर्ट वीडियो प्रोग्राम Launch किया जिसे YouTube Shorts नाम दिया गया || शुरू शुरू मे इस platform पर सिर्फ 15 Seconds तक के वीडियो को upload करने की अनुमति दी गयी | लेकिन बाद मे इसके Demand को देखते हुए इसके समयावधि को बढ़ाकर 60 Seconds तक कर दिया गया || पहले तो इस प्रोग्राम को सिर्फ इंडिया मे ही launch किया गया था लेकिन march 2021 मे इसे अमेरिका जैसे दुसरे देशों मे भी try किया गया हैं || 

और अब यहा पर Audience की संख्या काफी ज्यादा हो चुकी है, और खुद यूट्यूब भी इसे काफी Promote कर रहा हैं || 


                यूट्यूब शॉर्ट्स से कमाई के तरीके ----


1. कुछ समय पहले यूट्यूब ने YouTube Shorts के Creators को reward देने के लिए 100 Million Dollars का एक फंड जारी किया था जिसके जरिये YouTube Shorts के Serious Creators को और ज्यादा काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा || और अगर आपको यूट्यूब फंड के इस लाभ को उठाना है तो आपको इन चीजों पर खड़ा उतरना होगा --

~ आपके चैनल पर किसी दुसरे creator का वीडियो नहीं होना चाहिए और ना ही YouTube पर Uploaded कोई दुसरी video reupload की जानी चाहिए ||

~ अगर आपको इस फंड का लाभ उठाना हैं तो आप इनमे से किसी देश से Belong करने चाहिए 

•• ब्राज़ील

•• इंडिया

•• इंडोनेशिया 

•• जापान 

•• रूस

•• अमेरिका

•• ब्रिटेन

•• साउथ अफ्रीका

•• मैक्सिको

~ आपका चैनल यूट्यूब के Guidelines के खिलाफ नहीं होना चाहिए + विडिओस् Copyrighted ना हो || 


अगर आप यूट्यूब के इस फंड को लेने के लिए Eligible होंगे तो यूट्यूब खुद आपको मेल करेगा जहा से आपको उस फंड का कुछ हिस्सा दिया जायेगा || इसलिए आप बस अपने Content पर ध्यान दीजिये और लगातार अच्छी विडिओस् Upload करते रहिये और मेरा यकीन मानिये आपको कुछ महीने मे इससे related मेल आ जायेगा || 


2. YouTube ने भले ही YouTube Shorts के लिए एक अलग section Launch कर दिया है लेकिन अभी भी शॉर्ट के section के विडिओस् आप नॉर्मल विडिओस् की तरह देख सकते हो और उसमे तो proper एड चलते ही है जिससे बिल्कुल किसी दुसरे लम्बी विडिओस् जैसी ही earning होती है लेकिन उसके लिए आपको अपने चैनल को monetize करवाना होगा जिसके लिए आपको YouTube के Subscriber और watchtime के criteria को complete करना ही होगा || 


तो अगर आप एक YouTube shorts के creator हो तो ऐसे YouTube shorts के through अच्छी कमाई कर सकते हो तो दोस्तों कैसी लगी आपको ये ब्लॉग मुझे ज़रूर बताइयेगा नीचे टिप्पणी करके || 

शुक्रिया आप सभी का इस ब्लॉग को पढ़ने के लिए जय हिंद 🙏🇮🇳


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ