तो दोस्तों Sanju Samson भारतीय क्रिकेट के वर्तमान और भविष्य का वह नाम है जिन्होंने अपने international क्रिकेट Career की शुरुआत 19 July 2015 को Zimbambe के खिलाफ कि थी || खैर उससे पहले भी साल 2014 मे England के खिलाफ खेले जाने 5 ODI और एक T20 मैच के series के लिए भारतीय टीम के Squad मे sanju Samson को शामिल किया गया था पर किस्मत को उस समय इन्हें थोड़ा और इंतज़ार करवाना था ||
लेकिन दोस्तों sanju samson के Career और प्रदर्शन के बारे मे बात करने से पहले आइये जानते है उनके उस सफर के बारे मे जिसकी यात्रा करके उन्होंने खुद को इस काबिल बनाया और उस मंज़िल तक पहुँच पाए जहाँ पहुँचना हर दूसरे भारतीय युवा का सपना होता है ||
Sanju Samson जिनका पुरा नाम Sanju Viswanath Samson है का जन्म 11 November 1994 को Kerala राज्य के Thiruvananthapuram नामक District के Vizhinjam इलाके के आसपास Pulluvila नामक स्थान एक Roman Catholic परिवार मे हुआ था || इनके माता का नाम 'Ligy Samson' और पिता Samson Vishwanath है ||संजू का प्रारंभिक जीवन "Guru Teg Bahadur Nagar" पुलिस रेजिडेंशियल कॉलोनी नहीं गुजरा क्योंकि संजू के पिता केरल पुलिस में कांस्टेबल थे संजू के बचपन से ही क्रिकेट के प्रति लगाव और रुचि को देखते हुए संजु के क्रिकेट करियर को बनाने में उनके पिता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आपको जान के आश्चर्य होगा की इसके लिए उन्होंने अपनी नौकरी भी छोड़ दी. संजु के भाई सैली सैमसन भी क्रिकेट खेलते है. पढाई मे ज्यादा रुचि ना होते हुए भी Sanju ने अपनी स्कूली शिक्षा संत जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल, तिरुवनंतपुरम से ही प्राप्त की. इसके साथ ही इन्होंने क्रिकेट खेलना एवं क्रिकेट की कोचिंग लेना प्रारंभ किया. इन्होंने मॉर इवानियोस कॉलेज से बी ए की भी डिग्री प्राप्त की और वर्ष 2018 में संजू सैमसन ने अपने कॉलेज की ही एक batch mate चारुलथा samson से शादी कर ली || Sanju को बचपन से क्रिकेट मे बहुत रुचि थी और इस खेल से उनको प्यार सा था ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने बहुत कम उम्र मे ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था || वह केरल के तहत under 13 क्रिकेट टीम के सदस्य थे और उन्होंने टीम के कप्तानी का भी जिम्मा उठाया था और इतना ही नहीं बल्कि sanju ने अपने पहले मैच में ही अपना शतक पूरा किया || ये साल 2007 की बात है जब sanju को उस inter state under 13 tournament के Player of the tournament का Award दिया गया || Under-13 तो बस एक शुरुआत थी उसके बाद Sanju ने UNDER-16 और UNDER -19 Kerala State टीम का जिम्मा Captain के तौर पर अपने उपर लिया || 2009-10 मे 14 साल की उम्र मे sanju Kerala के सबसे Youngest Player बने जिनका Ranji Trophy के लिए Kerala की Squad मे selection हुआ था || लेकिन उन्होंने अपना पहला Ranji Match विदर्भ के खिलाफ 3 November 2011 को खेला || लेकिन वो कहते है न की हर सफल कहानी के पीछे असफलताओं की छाप जरूर होती है ऐसा ही एक घटना संजू के करियर के साथ भी हुआ यह बात है जून 2012 की जब भारत की अंडर-19 टीम मलेशिया दौरे पर अंडर-19 Asia CUP खेलने गयी हुई थी || लेकिन इस दौरे पर संजू का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा उन्होंने पांच इनिंग्स में सिर्फ 23 रन बनाए और इस प्रदर्शन का भुगतान उन्हें आगे जाकर करना पड़ा || क्योंकि 2012 के अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में संजू का Selection नहीं हो पाया || लेकिन फिर संजू ने वापसी की और उसके 1 साल बाद ही 2013 में होने वाले अंडर-19 Asia कप में उनका सिलेक्शन हो गया और ना सिर्फ सिलेक्शन हुआ बल्कि संजू को भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम का उप कप्तान बनाया गया और सबसे कमाल की बात तो यह है कि उस Asia कप में भारत का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान से था और इस मुकाबले में संजू ने शतक जरा और भारत को Gaurvanvit किया || उनके इसी प्रदर्शन से प्रभावित होकर भारत की Cricket Board BCCI ने 2014 मे होने वाले Under 19 cricket World Cup मे उन्हे भारतीय Team का Vice Captain बनाया और sanju का प्रदर्शन उस पूरे Tournament मे काफी लाजवाब रहा || आपको बता दूँ की उस Tournament मे संजू भारत के तरफ से सबसे ज्यादा run बनाने वाले बल्लेबाज बने || और ठीक उसके 1 साल बाद वर्ष 2015 मे Finally उन्होंने अपने INTERNATIONAL CRICKET CAREER की शुरुआत की || और इंडियन टीम के अलावे IPL के उनके प्रदर्शन ने क्रिकेट के फैंस के नजर में उनकी एक अलग पहचान बना दी वर्ष 2012 में संजू सैमसन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहली बार आईपीएल में खरीदा था लेकिन दुर्भाग्य से इस साल उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल पाया || उसके अगले साल यानी कि 2013 में संजू को किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा और इस बार उन्हें टीम में भी शामिल किया गया और उसके 2 साल बाद यानी कि 2015 में संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा लेकिन दुर्भाग्य से साल 2016 में राजस्थान को आईपीएल से बाहर कर दिया गया और उस सीजन में sanju की नीलामी करके दिल्ली ने खरीद लिया || साल 2018 में राजस्थान रॉयल्स की वापसी हुई और इस बार 8 करोड़ की मोटी रकम देकर राजस्थान ने संजू सैमसन को खरीदा और तब से लेकर संजू लगातार राजस्थान रॉयल्स की तरफ से ही खेलते रहे हैं || फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग में वह राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे हैं और 2021 में हो रहे आईपीएल के ऑरेंज कैप के प्रबल दावेदार है || भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और मौजूदा समय मे विश्व के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली संजू सैमसन के बारे में कहते हैं कि
"Sanju was fearless at the top of the order. He tried to take the momentum away, he should back himself" संजू सैमसन के क्रिकेट करियर का भविष्य क्या होने वाला है यह तो किसी को नहीं पता लेकिन हां अब तक उन्होंने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट के फैंस को बहुत प्रभावित किया है और नए युवाओं को क्रिकेट में आने के लिए प्रेरित भी किया है उनके द्वारा 183 T20 International Cricket मे बनाये गए 4471 run आज भी लोगों को संजू सैमसन के प्रदर्शन की याद दिलाती है ||
1 टिप्पणियाँ
joya shoes 215f4cewcn472 joyaskodanmark,joyaskonorge,joyaskorstockholm,joyacipo,zapatosjoya,joyaschoenen,scarpejoya,chaussuresjoya,joyaschuhewien,joyaschuhedeutschland joya shoes 280l3excyz773
जवाब देंहटाएं